चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल यात्रा पर योगी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा के ग्राम शीतलगढ़ी के निवासी 25 वर्षीय रोमित योगी चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग एवं संपूर्ण भारत यात्रा पर साइकिल से 12 मई 2024 से निकले हुए है।जो बीती रात रामानुजगंज झारखंड होते पहुंचे।
साइकिल यात्रा से निकले 100 में दिन रामानुजगंज पहुंचे रोमित योगी ने बताया कि पहले भी मैंने तीर्थ यात्रा की है परंतु वाहन एवं ट्रेन से की है परंतु प्रकृति से मुझे प्रेम रहने के कारण मैं साइकिल से निकला ताकि अनावश्यक रूप से ईंधन का वहन न हो और वातावरण प्रदूषित न हो प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर साइकिल से यात्रा संभव हो पता है। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ बद्रीनाथ, यमुनोत्री,गंगोत्री, बाबा काशी विश्वनाथ,बैजनाथ धाम सहित अन्य धामो के दर्शन करते हुए यहां तक पहुंचा हूं। यहां के बाद उज्जैन, ओंकारेश्वर सोमनाथ, नागेश्वर महाराष्ट्र में भीमाशंकर इस प्रकार से यात्रा मेरी चलती रहेगी। रामानुजगंज में नगर पंचायत के कर्मचारी अजय गुप्ता के द्वारा रुकने एवं भोजन की व्यवस्था कराई।
लेकर चलते हैं टेंट की भी व्यवस्था
रोमित योगी बताते हैं कि ऐसे तो हर जगह मंदिर में रुकने की जगह मिल जाती है परंतु कई बार ऐसी आपात स्थिति होती है कि वह व्यवस्था नहीं मिल पाती है ऐसे में टेंट भी साथ में लेकर चलता हूं टेंट लगाकर भी सोने की व्यवस्था हो जाती है।
गंगोत्री से जल लेकर करेंगे रामेश्वरम तक जलाभिषेक
रोमित योगी ने बताया कि गंगोत्री से जल लेकर जलाभिषेक रामेश्वरम में करेंगे इस दौरान कई हजार किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ेगी। 6500 किलोमीटर की यात्रा कर चुका हूं।