फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नदी में कार समेत समाए पांच लोग, सामूहिक आत्महत्या की आशंका, हादसे के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 04:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कार और उसमें सवार पांच लोगों के शिवनाथ नदी में डूबने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया है। 
विज्ञापन
नदी में डूबे लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कार के शिवनाथ नदी में डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया है, लेकिन अभी तक ना तो कार का पता चल पाया है और ना ही कार में सवाल लोगों का। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने यह भी कहा है कि आस-पास के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना एक हादसा है या पहले से प्लान बनाकर आत्महत्या की गई है। पुलिस दोनों एंगल्स से इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार रविवार देर रात अंजोरा से दुर्ग की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार पुल से ना जाकर नदी की ओर जाने लगी। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास में रहने वाले लोगों ने बताया कि नदी के पास लगे बैरीकेट्स के पास आकर कार रुकी और कार सवार लोगों ने उतरकर बैरीकेट्स हटाए और वापस कार में सवार होकर बिना कुछ सोंचे समझे कार को नदी में घुसा दिया। इस समय बारिश के कारण नदी में पानी ज्यादा है और बाढ़ जैसी स्थिति है, इसके चलते कार नदी में बहती चली गई।  

सर्च अभियान चला रही पुलिस
इसके बाद लोगों ने पुलिस को मौके की जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर एसडीआएफ की टीम को मौके पर बुलाया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अभी तक किसी का कोई पता नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि कार और उसमें सवार लोगों की खोज की जा रही है। साथ ही घटना के पीछे का कारण तलाशने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें