फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 15 Aug 2022 02:14 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कांकेर

सार

कांकेर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के इरपानार गांव में हुआ। पुलिस को जानकारी मिली है कि परिवार सोमवार तड़के जब अपने मिट्टी के घर में सो रहा था, तभी उसकी दीवार ढह गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली, तब नाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कांकेर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें