छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। कोरोना से हो रही लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 118 नए मामले आए हैं, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 11,70,861 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर 14,090 हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि राज्य में 1,846 सक्रिय मामलों के साथ, 24 घंटों में 270 लोगों के ठीक होने के बाद, ठीक होने की संख्या बढ़कर 11,54,925 हो गई। अधिकारी ने कहा कि रायपुर में सबसे अधिक 26 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बिलासपुर में 14, दुर्ग में 13, धमतरी में 10 और राजनांदगांव में पांच मामले दर्ज किए गए। आठ जिलों में कोई कोरोनोवायरस मामले सामने नहीं आए।