फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, इसी सप्ताह लागू हो सकती है आचार संहिता

Wed, 04 Oct 2023 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

बता दें कि मतदाता सूची की पहली लिस्ट जारी की जा चुकी है। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग आज बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करेंगे। इसके बाद राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले इस विषय में जानकारी देंगे। इसके बाद इसी सप्ताह से प्रदेश में आचार संहिता लागू होगी। आचार संहिता के लागू होने के बाद राज्य में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जैसे कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधा और फंड पर रोक लग जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि मतदाता सूची की पहली लिस्ट जारी की जा चुकी है। मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर देख सकते हैं। पहली जारी लिस्ट की जानकारी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एक फोटोयुक्त हार्ड और एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदान की जा चुकी है।


इससे पहले मतदाता सूची के आंकड़े जारी किये गये थे। इससे जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ में कुल 2.03 करोड़ मदाताओं की संख्या है। इसके बाद भी छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े गए है। इससे और भी अधिक संख्या में वोटर जुड़े होंगे। आज बुधवार को प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन आयोग के अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें