फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In Bijapur: बारेगुड़ा के जंगलो में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने ध्वस्त किया कैंप

Thu, 17 Aug 2023 02:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
कैंप से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने वहां एक माओवादी कैंप ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि भोपालपटनम थाना क्षेत्र के दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20 से 25 सक्रिय माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना भोपालपटनम से डीआरजी एवं महाराष्ट्र गढ़चिरौली, पातागुडेम से सी-60की संयुक्त टीम दम्मूर और बारेगुड़ा  की और निकली थी। बुधवार को बारेगुडा  के जंगलों में पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध  फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों को जवानों ने आत्मसमर्पण के लिए भी कहा, लेकिन माओवादियों लगातार जवानों पर फायरिंग करते रहे। 

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देकर फायरिंग शुरू कर दी। आधे घंटे तक मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों का सहारा लेकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, माओवादी साहित्य, पिट्ठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया गया है। वहीं, जवानों ने माओवादियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें