फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक

Mon, 04 Jul 2022 09:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जशपुर में हाथियों का हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हाथी की चपेट में मृतक का भाई भी आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं हाथी ने दो घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। घटना शनिवार रात कुनकुरी क्षेत्र के खारी झिरिरिया गांव की है। मृतक की पहचान अनुज तिग्गा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने हाथियों पर किया था हमला
उप संभागीय वन अधिकारी ने कहा कि तीन हाथी गांव में घुस आए थे और एक कटहल का पेड़ खाने लगे। जिसके बाद कई ग्रामीणों ने उसपर हमला कर दिया जिससे सभी हाथी भड़क गए और लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान हाथी की चपेट में दो सगे भाई आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें