फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कमांडो: नक्सलियों से मुकाबले के लिए रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में ‘दुर्गा फाइटर फोर्स’ का गठन

Mon, 23 Aug 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सुकमा।

सार

दुर्गा फाइटर फोर्स की कैप्टन आशा सेन ने कहा, बल ने सुकमा को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों से निपटने के लिए रक्षाबंधन के दिन दुर्गा फाइटर फोर्स का गठन किया गया। इस फोर्स में 32 महिला कमांडो हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि महिला कमांडो को प्रशिक्षित किया गया है और ये सभी गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला कमांडो ने अधिकारियों से मिलकर एक जिला संरक्षित बल (डीआरजी) बनाने का अनुरोध किया था। उस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए ही दुर्गा फाइटर फोर्स का गठन किया गया है।

पूर्ण रूप से महिला बल लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। दुर्गा फाइटर फोर्स की कैप्टन आशा सेन ने कहा, बल ने सुकमा को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं उसी तरह हम सुकमा के लोगों को नक्सलियों से सुरक्षा का वचन देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें