फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai Accident: हाईवा और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत

Wed, 29 Nov 2023 09:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के दुर्ग धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के दुर्ग धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार एक पुरुष और दो महिलाओ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता की मौत हुई है। तीनों के शव को भिलाई के सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया। वहीं, हाईवा टिप्पर को जामुल पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद से हाईवा का चालक फरार बताया जा रहा है। तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से भिलाई लौट रहे थे।

बताया जा रहा कि बुजुर्ग दंपती की बेटी पीडी नित्या जम्मू कश्मीर में आईपीएस ऑफिसर हैं, जो वर्तमान में लद्दाख में एसएसपी के पद पर पदस्थ हैं। सभी मृतक बेरला से अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। जहां से वापस घर भिलाई आने के दौरान जामुल की ओर से आ रही हाईवा ने खेदामारा चौक के पास कार को टक्कर मार दी। इस घटना में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें