फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: गौहत्या के खिलाफ आंदोलन, भिलाई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया 10 मिनट का सांकेतिक धरना

Sun, 10 Mar 2024 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

शंकराचार्य जब आसन लगाकर धरने पर बैठे तब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आशीर्वाद लेने के लिए मौके पर पहुंच गई। शंकराचार्य ने सभी लोगों से गौहत्या के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में गौहत्या के खिलाफ एक बार आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। भिलाई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने 10 मिनट के लिए सांकेतिक धरना दिया।  धरने में भिलाई नगर से विधायक और भिलाई नगर निगम के महापौर और बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। सभी लोगों ने गौ हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

 

शंकराचार्य जब आसन लगाकर धरने पर बैठे तब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आशीर्वाद लेने के लिए मौके पर पहुंच गई। शंकराचार्य ने सभी लोगों से गौहत्या के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की अपील की। शंकराचार्य के सांकेतिक धरने में शामिल होने पहुंचे भिलाई नगर निगम के महापौर ने घोषणा किया है कि छावनी चौक का नाम गौमाता चौक किया जाएगा।

 

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ने कहा कि सरेआम गौ हत्या की जा रही है। बाजारों में गौमांस बिक रहे हैं देश की सरकार चुप है। गौहत्या पर राजनीति करने वाले दल मौन हैं। अबतक कोई भी कड़ा कानून गौहत्या को लेकर नहीं बनाया गया। गौहत्या को रोकना है तो देश में कड़े कानून इसके लिए बनाने होंगे। दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसका प्रावधान किया जाना चाहिए वही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें