दुर्ग जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां अज्ञात आरोपियों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ जमकर पिटाई की गई।
दुर्ग जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां अज्ञात आरोपियों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ जमकर पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कुम्हारी थाना क्षेत्र के में दो अक्तूबर की रात तीन बजे एक कार में पांच अज्ञात युवकों द्वारा पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोल पंप में घुसकर पंप के तीन कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने रात में पहले पेट्रोल का पैसे का भुगतान करने को कहा उसके बाद पेट्रोल देने की बात को लेकर अज्ञात युवकों ने पंप कर्मचारी से वाद विवाद हो गया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पेट्रोल पंप में बने केबिन में घुसकर तीनों कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पेट्रोल पंप के मैनेजर को दी और पंप कर्मचारियों ने कुम्हारी थाने में जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।
कुम्हारी थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि एचपी पेट्रोल में अज्ञात आरोपियों के द्वारा पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। सभी आरोपी एक कार में सवार होकर रायपुर से दुर्ग जा रहे थे। इस दौरान कुम्हारी में पेट्रोल डलवाने रुके थे जहां पंप कर्मचारियों से पेट्रोल नही देने पर वाद विवाद हुआ।