स्मृति नगर क्षेत्र सूर्या मॉल के एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार के कारोबार संचालित होने की सूचना की जानकारी भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा को मिली। जिसके बाद खुद अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। भीतर प्रवेश करते ही कई महिलाएं और पुरुष अंदर के कमरों में आपत्तिजनक अवस्था पाए गए।
भिलाई जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के सूर्या मॉल में देह व्यापार की सूचना पर भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने देर रात एक स्पा सेंटर पर रेड मारकर देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में असम और पश्चिम बंगाल की आठ महिलाओं का पुलिस ने रेस्क्यू किया है। और स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्मृति नगर क्षेत्र सूर्या मॉल के एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार के कारोबार संचालित होने की सूचना की जानकारी भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा को मिली। जिसके बाद खुद अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। भीतर प्रवेश करते ही कई महिलाएं और पुरुष अंदर के कमरों में आपत्तिजनक अवस्था पाए गए। जिसके बाद माजरा समझते देर नहीं लगी। यहां जिस्मफरोशी का कारोबार बेधड़क चल रहा था। पुलिस ने आठ महिलाओं का रेस्क्यू किया है। जो असम और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक शरीक खान के विरुद्ध पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी विवेचना को शुरू कर दिया है। सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार के कारोबार का संचालन किया जा रहा था स्पा सेंटर में रेस्क्यू की गई महिलाओ को सखी केंद्र भेजा जा रहा है। साथ ही जो अन्य लोग जिस्मफरोसी के कारोबार में शामिल थे उसकी भी पतासाजी की जा रही है।