फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को ही लूट लिया: नकाब पहनकर देर रात रास्ते में रोका, मारपीट कर छीन ले गए सोने की अंगूठी, बाइक और मोबाइल

Fri, 07 Jul 2023 09:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई में गुरुवार देर रात दो बदमाशों ने अपने ही दोस्त को लूट लिया। बदमाशों ने नकाब पहनकर उसका रास्ता रोका और फिर मारपीट कर सोने की अंगूठी, मोबाइल और बाइक लूटकर भाग निकले। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और शुक्रवार को दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार देर रात दो बदमाशों ने अपने ही दोस्त को लूट लिया। बदमाशों ने नकाब पहनकर उसका रास्ता रोका और फिर मारपीट कर सोने की अंगूठी, मोबाइल और बाइक लूटकर भाग निकले। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और शुक्रवार को दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सारी वारदात का खुलासा हुआ। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, गुरुवार देर रात जवाहर नगर निवासी दीपक देशलहरे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चन्द्रा मौर्या टॉकिज अंडर ब्रिज के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने दीपक से मारपीट की और गहने व अन्य सामान लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद दीपक किसी तरह से थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

पुलिस ने हुलिए के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। इसके बाद आरोपी रवि पल्ले का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो पूछताछ में उसने अपने साथी शुकदीप सिंह के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें