पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 300 किलो सरिया और घटना में इस्तेमाल मालवाहक को जब्त किया गया है।
भिलाई के टाउनशिप के सेक्टर-चार में गिरी पानी टंकी से लोहे के सरिया चोरी करने वाले चार आरोपियों को भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सरिया और एक मालवाहक गाड़ी बरामद किया है।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व टाउनशिप के सेक्टर चार की दो पानी टंकी अचानक गिर गई जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने टंकी के मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मलबे में से निकलने वाले सरिया को देर रात चोर गिरोह ने एक मालवाहक गाड़ी में लोड कर रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी की नजर उन पर पड़ी और पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 300 किलो सरिया और घटना में इस्तेमाल मालवाहक को जब्त किया गया है।