भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद और जोन अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
- फोटो : संवाद
भिलाई 2023 के चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। भिलाई नगर निगम के एक सीनियर पार्षद ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे को पार्षद द्वारा निजी कारण होना बताया जा रहा है।
भिलाई नगर निगम वार्ड 47 के वरिष्ठ पार्षद और जोन 4 अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने इस्तीफा दिया है। नगर निगम के महापौर नीरज पाल और विधायक देवेंद्र यादव के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रह था। भिलाई नगर निगम के 70 वार्ड में वर्तमान में 37 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं 24 पार्षद भाजपा और नौ में निर्दलीय काबिज है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शिवाजी नगर जोन अध्यक्ष और वार्ड 47 के पार्षद भूपेंद्र यादव के अचानक इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
जोन अध्यक्ष के इस्तीफे से शहर में यह चर्चा कि भिलाई कांग्रेस में इन दिनों के कुछ ठीक नही चल रहा है। महापौर और विधायक के कामकाज से कांग्रेस के कई पार्षदों में असंतोष और नाराजगी है। लेकिन वे खुलकर नही बोल पा रहे है। इस्तीफा देने के बाद पार्षद भूपेंद्र यादव ने इसे निजी कारण बता रहे है।