फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नशे में धुत भाजपा नेता और समर्थकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, नर्स स्टाफ से की गाली-गलौज

Tue, 24 Sep 2024 11:16 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई के सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्तपाल में भाजपा नेता के समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और नर्स स्टाफ से गाली-गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्तपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्तपाल में भाजपा नेता के समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और नर्स स्टाफ से गाली-गलौज की। इसकी सूचना सुपेला पुलिस की दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना सुबह लगभग पांच से छह बजे के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में चार से पांच युवक शराब के नशे में धुत होकर सुपेला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद अस्पताल की नर्सों ने उनका वीडियो बना लिया। सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर भाजपा नेता समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि सोमवार रात भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी थी। इसके बाद भाजपा नेता अपने घर चला गया। इस बीच भाजपा नेता के साथी ने कॉल करके बताया कि उनका दोस्त सागर गिर गया है। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भाजपा नेता अपनी स्कॉर्पियो में अपने साथी को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


अस्पताल में भाजपा नेता अभय चौबे के साथ गौतम सिंह राजपूत, सागर, मुन्ना और गिरीश साहू भी साथ में थे। अस्पताल में डॉक्टर और नर्स स्टाफ नहीं है बोलकर हंगामा करने लगे। इस दौरान वार्ड ब्वाय समेत अन्य लोगों से मारपीट की। इसके अलावा स्टॉफ के कैबिन का कांच तोड़ दिए। इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें