फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: शराब के नशे में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, मारपीट के साथ घरों में लगाई आग, चार गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

12 से 15 लोग आये और ईसाई धर्म अपनाने की बात कहते हुए जमकर मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
  
विज्ञापन
शराब के नशे में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा में थाना गादीरास क्षेत्र के धुरवापारा में रात्रि 8 बजे के आसपास अम्बेडकर जयंती मना कर गए एक ही खानदान के दो परिवारों के मध्य जो शराब के नशे में थे जमीन, फसल और पारिवारिक कलह के कारण विवाद हो गया। एक परिवार ने दूसरे के साथ मारपीट की और उनके घरों को आग से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

 

इस सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देश पर एसडीएम सुकमा, तहसीलदार गादीरास, एसडीओपी सुकमा, टीआई गादीरास पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटना में घायल हिड़मा सोढ़ी और सोढ़ी बीजा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घर की आग को बुझाया गया है और घटना में शामिल चार आरोपी सोढ़ी कोशा, सोढी सुला, सोढी मंगडू और सोढ़ी सोमडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

सोढ़ी बिजजा की पत्नी सोढ़ी मासी इन दोनों के साथ मारपीट हुई। हिड़मा सोढ़ी की पत्नी भीमे सोढ़ी इनके साथ भी मारपीट हुई है। सोढ़ी बेवा का घर जलाया गया है। 12 से 15 लोग आये और ईसाई धर्म अपनाने की बात कहते हुए जमकर मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें