फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने की बेटे की हत्या: पुलिस से बोली- इलाज और झगड़े से तंग आ गई थी, इसलिए पेट में हंसिया मारकर जान ले ली

Mon, 22 May 2023 05:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि, गणेश की पत्नी अपने मायके कांकेर गई थी। वारदात वाले दिन घर में गणेश और वही थी। रात को जब खाना खाकर सो गया तो करीब 3 बजे उठी और हंसिए से उसके पेट में कई वार कर दिए। इसके चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक मां ने ही अपने 40 साल के बेटे की जान ले ली। सोते समय महिला ने बेटे के पेट में हंसिया मार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि वह अपने बेटे का इलाज कराकर तंग आ चुकी थी। रोज-रोज के घरेलू झगड़े से भी परेशान थी, इसलिए उसकी जान ले ली। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। युवक का शव 15 मई को उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




बिस्तर पर मिला था खून से लथपथ शव
जानकारी के मुताबिक, गंगरेल के बाजार पारा निवासी गणेश पटेल (40) का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो गणेश की मां फुलेश्वरी पटेल (65) ने बताया कि किसी ने बेटे की हत्या कर दी है। उसकी बहू मायके गई है और वह दूसरे कमरे में सो रही थी। जब सुबह सोकर उठी तो देखा कि बेटे का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि गणेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके इलाज का खर्च भी फुलेश्वरी देवी उठाती थी। 
विज्ञापन


संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि गणेश की पत्नी और उसकी सास फुलेश्वरी के साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता है। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर फुलेश्वरी को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह मजदूरी करती है। इलाज कराकर परेशान हो गई थी। बहुत खर्च आ रहा था और उसके पास पैसे भी नहीं थे। वहीं बहू से भी आए दिन झगड़ा होता था। तंग आकर बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।  
विज्ञापन




हंसिए से पेट में किए कई वार
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि, गणेश की पत्नी अपने मायके कांकेर गई थी। वारदात वाले दिन घर में गणेश और वही थी। रात को जब खाना खाकर सो गया तो करीब 3 बजे उठी और हंसिए से उसके पेट में कई वार कर दिए। इसके चलते उसकी मौत हो गई। एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि, एक सप्ताह पहले बेटे गणेश ने बोला कि उसके पास घर नहीं है और पैसा भी नहीं है। वह अपनी पत्नी के साथ पुराने घर में आकर रहना चाह रहा है। जबकि आरोपी फुलेश्वरी बाई अपनी बहू को साथ में नहीं रखना चाहती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें