फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: धमतरी जिले में रिकॉर्ड मतदान, 86.65 प्रतिशत जिले में हुई वोटिंग

Sun, 19 Nov 2023 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी विधानसभा में 82.44 प्रतिशत, कुरूद विधानसभा में 90.17 प्रतिशत और सिहावा विधानसभा में 87.64 मतदान हुआ है। वहीं मतदान होने के बाद रुद्री के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी गई हैं।
विज्ञापन
धमतरी में हुआ 86.65 प्रतिशत मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत धमतरी जिले की तीनों विधानसभा धमतरी, कुरूद और सिहावा के सभी 753 मतदान केंद्रों में मतदाताओं द्वारा सुबह से अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। जिसमें जिले के सभी मतदान केन्द्रों में वोट डालने मतदाताओं का जनसैलाब उमड़ पडा। जिसके चलते छत्तीसगढ में सबसे ज्यादा 86.65 प्रतिशत मतदान धमतरी जिले में हुआ है। 

विज्ञापन

 

धमतरी विधानसभा में 82.44 प्रतिशत, कुरूद विधानसभा में 90.17 प्रतिशत और सिहावा विधानसभा में 87.64 मतदान हुआ है। वहीं मतदान होने के बाद रुद्री के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी गई हैं। जिले में इस बार शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है, कही पर भी विवाद की स्थिति देखेने को नही मिली। 

 

दरअसल जिले में कुल छह लाख 21 हजार 991 मतदाता हैं। इनमें तीन लाख छह हजार 551 पुरूष मतदाता, तीन लाख 15 हजार 430 महिला मतदाता और 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में 753 मतदान के केन्द्र बनाए गए थे, वही मतदान के लिए तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, साथ ही तीनों विधानसभा के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी करीब छह हजार जवानों पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें