फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण पर गंभीर सरकार: डिप्टी सीएम साव ने की बैठक, कहा- भ्रष्टाचार और अनियमितता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Mon, 19 Feb 2024 05:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

डिप्टी सीएम अरुण साव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालोद पहुंचे। यहां उनके अपने विभागों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बालोद पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विभागों के संबंधित अधिकारियों से बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से यदि भ्रष्टाचार होता है और अनियमिताएं होती हैं तो सीधे-सीधे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार धर्मांतरण को लेकर गंभीर है और जो भी करना पड़े हम करेंगे।'

विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून बनाए जाने के विषय को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री के इस बयान ने धर्मांतरण को लेकर बड़े निर्णय की ओर इशारा किया है। सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने आज लोक निर्माण विभाग लोकसभा से यांत्रिकी विभाग नगरी प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक ली। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 'मैंने जिले में चल रही योजनाओं और निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की है।'

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही कोताही जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यहां पर पुलिस अधीक्षक से भी संक्षिप्त बैठक के माध्यम से जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके लिए चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है। इसे लेकर सरकार गंभीर है और धर्मांतरण पर सरकार की स्तर पर जो भी संभव हो पाए वह करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें