फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: इंटरनेशनल होटल के कमरे में मिला विदेशी नागरिक का शव, पोस्टमार्मट रिपोर्ट से होगा खुलासा

Fri, 27 Oct 2023 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

इंटरनेशनल होटल के कमरे में विदेशी नागरिक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के एक इंटरनेशनल होटल के कमरे में रुके विदेशी नागरिक की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है, जहां शनिवार की सुबह विदेशी नागरिक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि धरमपुरा मार्ग पर स्थित इंटरनेशनल होटल में कुछ दिन पहले एक विदेशी नागरिक आकर रुका हुआ था। शुक्रवार की रात को जब होटल के कर्मचारी ने कमरे में दस्तक दी तो किसी तरह की कोई भी आवाज नही आई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होटल मैनेजमेंट को दी, जहां विदेशी नागरिक मृत अवस्था में दिखा।

इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि शायद विदेशी नागरिक को हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और होटल में जांच जारी है। वहीं, मामले में शनिवार को विदेशी नागरिक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि विदेशी नागरिक की मौत का कारण क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें