नक्सली मडकम राजा के खिलाफ पिछले वर्ष फूलबगड़ी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अलावा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में सुकमा जिले के टंगपाल से मडकम राजा को गिरफ्तार किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में सुकमा जिले के टंगपाल में वांछित नक्सली मडकम राजा को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली मकडम राजा सुकमा के फूलबगड़ी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ पिछले वर्ष फूलबगड़ी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अलावा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मकडम राजा को पुलिस को सौंप दिया गया है।