फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बदमाश बेखौफ: शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करना युवक को पड़ा भारी; चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ हैं। शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाश ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। युवक के माना करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ हैं। शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाश ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। युवक के माना करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सोहन वर्मा ने थाना पहुंचकर हसन खान और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 9 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे सोहन अपने साथी राजू वर्मा के साथ काम करके वापस अपने घर आ रहा था। इस दौरान बदमाश झगडा करने के पैसा लुटने के नियत से रस्ते में आकर अपने बाइक को बीच गली में खड़ा कर दिया। 

बाइक को हटाने के लिए कहने पर आरोपी ने युवक को गाली गलौच कतरना शुरू कर दिया। साथ ही उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी सूचना पुलिस को देने के लिये वहां से निकल रहा था। इस दौरान आरोपी हसन खान अपने साथी आसिफ के साथ मिलकर प्रार्थी के दोस्त राजू वर्मा को भी धमकी देने लगे।
विज्ञापन


बदमाशों ने मिलकर युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। युवक के मना करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट करने लगे। साथ ही अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इससे प्रार्थी और उसके साथी को चोट आई। मामले में पुलिस ने पंडरी निवासी आरोपी हसन खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी आसिफ की खोजबीन जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें