केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि व्हाट्सएप के जरिये भी MyGovIndia Corona Helpdesk को बुक स्लॉट (Book Slot) लिखकर 9013151515 पर भेजेंगे तो आपका वैक्सीनेशन स्लॉट बुक हो जाएगा
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप के बाद अब व्हाट्सएप पर भी स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। इसकी बुकिंग सिर्फ व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर की जा सकेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि व्हाट्सएप के जरिये भी MyGovIndia Corona Helpdesk को बुक स्लॉट (Book Slot) लिखकर भेजेंगे तो आपका वैक्सीनेशन स्लॉट बुक हो जाएगा। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 9013151515 पर व्हाट्सएप करना होगा। आप खुद ही ओटीपी से सत्यापित कर अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।