देश के किसानों का आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया है। आगामी 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस भी इस आंदोलन का समर्थन कर रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र लिखा है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को किसान आंदोलन के दौरान भारत बंद का समर्थन करने के लिए निर्देशित किया है। पत्र में लिखा गया है कि अन्नदाताओं के प्रति एकजुटता के साथ खुले मंच से समर्थन कर भारत बंद को सफल बनावें।