फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार का गुस्सा: फ्रेशर पार्टी करने पहुंची छात्रा के साथ मारपीट, चाकू दिखाकर कार में बैठाने की कोशिश

Sat, 28 Sep 2024 01:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्रेशर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ एक तरफा प्यार करने वाला प्रेमी ने चाकू दिखाकर मारपीट की है। पूरा मामला शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल बेबीलॉन का है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्रेशर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ एक तरफा प्यार करने वाला प्रेमी ने चाकू दिखाकर मारपीट की है। पूरा मामला शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल बेबीलॉन का है। जहां कॉलेज स्टूडेंट्स फ्रेशर्स पार्टी करने पहुंचे हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद युवक होटल के बाहर खड़ा हुआ था, युवती के बाहर निकलते ही युवक ने चाकू दिखाकर मारपीट करने लगा। साथ ही अपनी कार में जबरदस्ती बैठने कि कोशिश की। इस दौरान कॉलेज के अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया। छात्रा की शिकायत के बाद युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बेलीलान इंटरनेशनल होटल में शुक्रवार को दिशा कॉलेज स्टूडेंट्स की फ्रेशर पार्टी थी। प्रेम प्रसंग में विवाद की वजह से युवक ने युवती के साथ मारपीट की है। वह होटल पहुंच गया था, जहां युवती पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी खत्म होने के बाद युवक ने चाकू कि नोक पर कार में बैठने की कोशिश की। इसके बाद घटना स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। आरोपी के साथ आए युवक मौके से भाग निकले। 

युवक निकला एक तरफा आशिक 
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक विराज शुक्ला पीड़ित छात्रा का पूर्व परिचित था। वह दोनों एक ही कालोनी में रहते हैं। दोनों के बीच विवाद था। युवती पार्टी करने पहुंची थी। इसे लेकर गुस्साए युवक ने अपने दोस्तों के साथ कार में होटल पहुंचा। युवक पार्टी खत्म होने का इंतजार करता रहा। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था।
विज्ञापन


पार्टी खत्म होने का करता रहा इंतजार
पार्टी खत्म होने के बाद जैसे ही छात्रा अन्य स्टूडेंट्स के साथ बाहर निकली। इस दौरान गेट के पास युवक उससे बहस करने लगा। इसके बाद अपने पास रखे चाकू और राड को निकालकर धमकाने लगा। मारपीट की और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने विराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें