फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत

Thu, 01 Aug 2024 02:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
 
विज्ञापन
मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम साय के साथ में वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे भी पहुंची। 

विज्ञापन


इस दौरान एयरपोर्ट पर विधायक किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, सीसीएफ आरसी दुग्गा, कलेक्टर विजय दयाराम के, एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

सीएम सायम ने दन्तेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने नवीन राजस्व कार्यालय परिसर में 48-48 लाख की लागत से निर्मित तीन अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा तथा 250-250 लाख की लागत से निर्मित लोहण्डीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण किया। नवीन अनुविभागीय कार्यालय के खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जगदलपुर के लगभग तीन लाख, तोकापाल के लगभग दो लाख 65 हजार और लोहण्डीगुड़ा के लगभग एक लाख आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले जगदलपुर का एसडीएम कार्यालय संयुक्त कार्यालय में संचालित किया जाता था, इसी प्रकार तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा का अनुविभागीय कार्यालय तहसील कार्यालय परिसर में संचालित होता था। नवीन थाना भवनों के निर्माण से क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने राजस्व कार्यालय परिसर में 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। 

इस तहसील कार्यालय में जगदलपुर और नजूल न्यायालय के साथ-साथ फ्रेजरपुर, कुरुंदी, मार्केल का न्यायालय नायब तहसीलदार भी बनाया गया है। पूर्व में यह तहसील कार्यालय अपने पुराने भवन में संचालित की जा रही थी, न्यायालयों का विस्तार होने से पुराने भवन में जगह की दिक्कत और जनता की सहूलियत की दृष्टिकोण से नए जगह पर स्थानांतरित किया गया है। पुराने तहसील भवन को बस्तर दशहरा में शामिल होने वाले देवी-देवताओं और उनके सेवादारों के ठहरने के लिए हेरिटेज ग्राउंड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें