फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी अंतिम श्रद्धांजलि, प्रकट की शोक संवेदना

Thu, 18 Jan 2024 02:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सीएम विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रकट की।
 
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा पहुंचकर भाजपा विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें