फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नगर पालिका के कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2024 01:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा नगर पालिका में तैनात कर्मचारियों ने को बीते दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी के चलते कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही नगर पालिका के सीएमओ से मुलाकात कर वेतन देने की मांग की।
 
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय, स्थापना, लेखा, लोक निर्माण व अन्य विभाग में कार्यरत नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही वेतन देने के लिए नगर पालिका सीएमओ से मुलाकात कर वेतन प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन


नगर पालिका के सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर वेतन भुगतान नहीं होने के कारण व तकनीकी समस्या के बारे में संपूर्ण जानकारी। साथ ही जल्द से जल्द वेतन प्रदान करने की बात की। सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र सौंपने के बाद से शासन स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए अनुमति प्रदान किए जाने शासन को पत्र लिखा गया है। कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें