फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय ने PM मोदी को लिखा खत: अयोध्या में माता शबरी का जिक्र करने पर जताया आभार, कहा- ननिहाल में भारी खुशी

Sun, 28 Jan 2024 07:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CM Vishnu deo sai on PM Modi: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। पत्र में राम मंदिर अयोध्या धाम में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnu deo sai on PM Modi: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। पत्र में राम मंदिर अयोध्या धाम में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है। पत्र में लिखा है कि अयोध्या धाम से दिये गये संबोधन में प्रधानमंत्री ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतिक्षा को जिस तरह उल्लेख किया है, उससे छत्तीसगढ़वासियों में भारी हर्ष का माहौल है। 

विज्ञापन


उन्होंने खत में आगे लिखा कि पूरा देश और हम सभी छत्तीसगढ़वासी अयोध्या धाम के राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारी खुश हैं। भारतीय जनमानस के इस स्वप्न को आकार देने के पीछे करोड़ों रामभक्तों और सैकड़ों बलिदानियों के साथ आपके संकल्प की महती भूमिका रही है।छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है, इसलिए हमारी खुशी का कोई ठीकाना नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में इस तिथि को रामोत्सव के रूप में मनाया गया। मैंने इस अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण से करने का निश्चय किया। अभिजीत मुहूर्त के शुभ क्षणों में जब आपने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तो यह हम सबके लिए उल्लास का, भावुकता का और गौरव का क्षण था।

'प्रेरणादायी रहा पीएम का संबोधन'
सीएम ने लिखा कि आपके ओजमयी, गरिमामयी और यशस्वी संबोधन को सुनना हम सबके लिए विलक्षण और प्रेरणादायी अनुभव रहा। इसमें आपने अयोध्या धाम से माता शबरी की प्रतिक्षा का भी स्मरण किया। आपने कहा कि सुदूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मेरी आदिवासी मां शबरी का ध्यान आते ही अप्रतिम विश्वास जागृत होता है। मां शबरी तो कब से कहती थी राम आयेंगे। प्रत्येक भारतीय में जन्मा यही विश्वास सक्षम भव्य भारत का आधार बनेगा। यही तो है देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार।
विज्ञापन



विज्ञापन








पीएम का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने लिखा कि हम भगवान श्रीराम के ननिहाल की ओर से और माता शबरी के धाम छत्तीसगढ़ से आपको पुनः आभार व्यक्त करते हैं। प्रभु श्रीराम और माता शबरी के लाखों भक्तों की ओर से आपको रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्य के लिए और इस अवसर पर माता शबरी के पुण्य स्मरण के लिए मैं हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें