फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: बीजापुर के महादेव घाट के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग अलर्ट

Sun, 28 Jan 2024 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के महादेव घाट स्थित कोड़ेपाल सड़क से लगे जंगल में लोगों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ के सड़क के किनारे आने पर लोगों में  दहशत फैल गई। मौके पर लोगों ने तेंदुआ को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
बीजापुर के महादेव घाट के नीचे दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के महादेव घाट स्थित कोड़ेपाल सड़क से लगे जंगल में लोगों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ के सड़क के किनारे आने पर लोगों में  दहशत फैल गई। मौके पर लोगों ने तेंदुआ को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि इन जगहों पर इससे पहले भी शेर और अन्य जंगली जानवर देखा गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि जंगली जानवर एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए इसी जंगल का उपयोग करते हैं। बता दें कि जिस जगह पर तेंदुआ को देखा गया है, वहां नाला बना हुआ है। लोगों ने आशंका जताई है कि जंगल से गुजरते समय तेंदुआ नाला के पास पानी पीने के लिए आया होगा। उन्होएँ बताया कि इस इलाके में कभी-कभी जंगली जानवर देखने को मिल ही जाता है।

जानकारों का मानना है कि कभी-कभी जानवर खाना-पानी के लिए भटकते हुए सड़क के किनारे आ जाते हैं। हालांकि तेंदुआ को देखे जाने को लेकर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपसंचालक संदीप बलगा ने कहा है कि उन्हें भी तेंदुआ देखे जाने का वीडियो मिला हैं। लेकिन उन्हें गांव के ग्रामीणों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई हैं। उन्होंने फिर भी वन अमले को उस इलाके में नजर रखने को कहा है। अभी बीजापुर में ही घने जंगल बचे हुए हैं। बीजापुर में ही टायगर रिजर्व भी है। ऐसे में यहां बाघ, तेंदुआ और इस तरह के जानवर जंगलों में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें