बलरामपुर रामानुजगंज नगर सीमा से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर के जल स्तर को बनाए रखने वाली रामानुजगंज जलाशय जिसे बोहला बांध के नाम से सभी जानते हैं। रामानुजगंज जलाशय के गेट से विगत कई वर्षों से पानी का रिसाव होने के कारण बांध में जल भराव नहीं हो पा रहा है यहां तक की बांध की अस्तित्व पर भी अब प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है। जिसे लेकर नगरवासियों के द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक अरविंद दुबे के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौप गेट का मरम्मत कर अनावश्यक रिसाव हो रहे पानी को रोकने की मांग की। नगरवासियों ने कहा कि यदि गेट का मरम्मत नहीं होता है पानी व्यर्थ बहाना नहीं रुकता है तो हम सब नगरवासी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गौरतलब है कि रामानुजगंज जलाशय रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है इसी के कारण नगर का जलस्तर बना रहता है। परंतु विगत कई वर्षों से बांध के खराब गेट से पानी रिसाव हो रहा है जिस कारण बांध का जलस्तर लगातार काम होते जा रहा है यहां तक की बांध के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है। जिस प्रकार से लगातार पानी कम हो रहा है उसे आने वाले समय में बांध की और स्थिति खराब होगी।
बांध की स्थिति को देखकर पूरा रामानुजगंजवासी चिंतित है बांध के गेट से पानी के रिसाव को बंद करने के लिए नगर वासियों के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नागरिक अरविंद दुबे के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौप बांध के गेट से पानी की रिसाव को तत्काल बंद करने की मांग की अरविंद दुबे ने कहा कि जल संसाधन विभाग की कार्य शैली को लेकर पूरे नगरवासीयो में आक्रोश है। विभाग के संज्ञान में बांध की स्थिति होने के बाद भी इसे सुधारने की पहल नहीं की जा रही है जो बहुत ही दुर्भाग्य जनक है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल गुप्ता, राजू गुप्ता, आनंद गुप्ता, राम अवतार कश्यप,अमित गुप्ता, आलोक गुप्ता,बृजेश केसरी,सुमित गुप्ता,संतोष गुप्ता,राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
बांध के गेट की मरम्मत के लिए करेंगे आंदोलन