फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सांप के डसने से 3 साल के मासूम की मौत व 16 साल के किशोर की हालत गंभीर

Tue, 18 Jul 2023 02:11 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम, बेमतरा

सार

छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिले बेमेतरा और कबीरधाम में सांप काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, एक 16 वर्षीय किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलौर में सांप के काटने से 3 वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे डामेश्वर महार के शव को बेरला में पोस्टमार्टम कराया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कबीरधाम जिले में सांप के काटने से एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मंगलौर में रविवार को शिवनरायण महार अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनका तीन साल का बेटा डामेश्वर महार कुछ नाराज होकर कच्ची दीवार से सटकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद बच्चा रोने लगा। पिता शिवनारायण ने बच्चे के पास जाकर देखा तो उसके पेट पर सांप के काटने के निशान बने थे। सांप वहीं, कच्ची दीवार की दरार में छिप गया। परिजनों ने बच्चे को बेरला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी तरफ कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सल्हेवारा में मंगलवार की  सुबह एक 16 वर्षीय बालक दिनेश बैगा पिता कुंवर सिंह बैगा को जहरीले सांप ने डस लिया। डॉयल 112 की मदद से लड़के को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें