फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: यूथ कांग्रेस चलाएगी 'बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो' अभियान, राष्ट्रीय सचिव बोलीं- जिन्हें टिकट नहीं उन्हें...

Wed, 14 Dec 2022 02:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के तखतपुर, बिलहा, मस्तूरी कोटा और बिलासपुर के विधानसभा अध्यक्षों के साथ प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं की तैनाती को लेकर भी रायसुमारी की गई। प्रियंका सारसर ने कहा कि, प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवक कांग्रेस के हर कार्यकर्ता दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस शुरू करेगी बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अब भाजपा की राह पर चल पड़ी है। भाजपा के वन बूथ-20 यूथ की तरह कांग्रेस 'बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो' अभियान शुरू करेगी। इसमें प्रत्येक बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि दावा है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर इसे शुरू किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर ने कहा कि, राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने चुनाव में टिकट मिलने को लेकर भी बड़ी बात कही। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगी ज्यादा भूमिका
बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर ने कहा कि, युवा कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका ज्यादा होगी। जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, उन्हें संगठन और बूथ स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कहा कि, अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताना है तो सभी को अपने-अपने बूथ पर काम करना होगा। 

विज्ञापन


विधानसभा के अध्यक्षों के साथ रायशुमारी 
बिलासपुर जिले के तखतपुर, बिलहा, मस्तूरी कोटा और बिलासपुर के विधानसभा अध्यक्षों के साथ प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं की तैनाती को लेकर भी रायसुमारी की गई। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवक कांग्रेस के हर कार्यकर्ता दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसके अलावा प्रियंका सारसर ने कांग्रेस पदाधिकारियों की करीब दो घंटे तक बैठक ली और संगठन के बारे में जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


बिलासपुर विधानसभा में बनाए गए 15 हजार से अधिक सदस्य
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि संगठन के संदेश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर 5-5 कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। इसके लिए बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अकेले 15,000 से अधिक युवाओं को सदस्य बनाया गया है। जबकि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 70,000 युवा जुड़े हैं। जिले में 71 पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। सर्वाधिक सदस्य मसूरी विधानसभा में 13594 और 11812 सदस्य बेलतरा विधानसभा में बनाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें