फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आज साफ रहेगा मौसम, कल हो सकती है बारिश, पारा पहुंचा 36 डिग्री से ऊपर

Tue, 05 Mar 2024 10:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन और रात दोनों का तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे उमस बढ़ रही है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को प्रदेशभर में राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम मिजाज बदल रहा है। आगामी दिनों में एक बार फिर प्रदेश के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा हैछत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है। इसे 6 मार्च को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर वज्रपात के भी संभावना है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में सुबह के समय हल्की कोहासा के बाद आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें