छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के चलते ठंड वापस लौट आई है। प्रदेश में अब ठंडी हवाओं का आगमन हो गया है। इसके चलते एक बार फिर ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बदल छाए हुए हैं। ठंड हवाएं चल रही हैं। वहीं बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभवना नहीं है। नमी के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आज प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। नमी के कारण सुबह-रात की तरह अब दोपहर में भी ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से बादल छाए हुए है। इसके वजह से दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव हो रही है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बादल छाए रहने की वजह से ठंड में बढोतरी हुई है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बढ़ गई है।