छत्तीसगढ़ में शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में लगातार कार्रवाई हो रही है। राज्य सरकार ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों में 3 संयुक्त संचालकों पर भी गाज गिरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया है। इसमें रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के हेमंत उपाध्याय- प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को भी निलंबित किया गया है।
इन पर कार्रवाई
- के कुमार, तत्कालीन संयुक्त संचालक रायपुर निलंबित
- सीएस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा
- आर के वर्मा, प्राचार्य डाइट रायपुर
- डीएल ध्रुव, सहायक संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर
- शैल सिन्हा, सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर
- ऊषा किरण खलखो, सहायक संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर
- संजय पुरी गोस्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धरसीवां जिला रायपुर
- एस के गेंदेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा भी निलंबित