फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Politics: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायक आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

Thu, 15 Feb 2024 12:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है। दोनों पूर्व विधायक आज गुरुवार शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रमोद शर्मा जेसीसीजे पार्टी से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद अब वे भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

वहीं पूर्व विधायक विधान मिश्रा अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर पहले जेसीसीजे पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद साल 2023 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी। अब वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें