फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन: बोले-मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को BJP ने दिया मौका

Thu, 15 Feb 2024 11:52 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Rajya Sabha election 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Rajya Sabha election 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे जैसे ही छोटे से कार्यकर्ता को बीजेपी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद हुई, जब मैंने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल से बात किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले मैं रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था। नौकरी से इस्तीफा देकर मैंने 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।

राजनीतिक विरासत
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य, रायगढ़ स्थित जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी, चक्रधर समारोह महोत्सव आयोजन समिति रायगढ़ के सदस्य और रेल मंत्रालय में रेलवे हिन्दी सलाकार समिती के सदस्य भी है। साथ ही बिलासपुर संभाग में जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष, जनजाति सुरक्षा मंच जिला रायगढ़ के संयोजक और जिला गोंड़ समाज रायगढ़ के संरक्षक भी हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके बाद साल 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और साल 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें