फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप, रायपुर के पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 08:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आरोप है कि, पत्रकार अपने राजनीतिक कॉलम 'घुरवा के माटी' के जरिए सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और कांग्रेस पदाधिकारियों व मंत्रियों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को रायपुर से एक पत्रकार व राजनीतिक व्यंगकार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, पत्रकार अपने राजनीतिक लेखों के द्वारा सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं और झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता खिलावन निषाद की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


खिलावन निषाद की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया किया था कि, पत्रकार अपने राजनीतिक कॉलम 'घुरवा के माटी' के जरिए सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और कांग्रेस पदाधिकारियों व मंत्रियों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। 

पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार कर उन पर तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, आरोप है कि पत्रकार अपने राजनीतिक कॉलम के जरिए सरकार के बारे में गलत सूचनाएं प्रकाशित कर रहे हैं। इसके अलावा शिकायत में उन पर दक्षिणपंथी होने का भी आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें