एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने असम सीएम का पोस्टर जलाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस के न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा को रोकने के आरोप में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस और प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा का जमकर विरोध किया है। नारेबाजी के साथ ही असम के सीएम का पोस्टर जलाया है।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने बताया कि भारत देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा यात्रा को रोकने लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, उनके गुंडे यात्रा के बैनर फाड़ रहे है, यात्रा में चल रही गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जनता से ना मिल पाए इसलिए बैरिकेट लगाकर यात्रा को शहर में घुसने नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी को शंकर देव मंदिर जाने से रोक के हेमंत बिसवा सरमा अधर्म कर रहे हैं। अभिषेक कसार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके विरोध में युवा कांग्रेस ने भारत देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की तस्वीर जलाकर विरोध किया।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दूबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शब्बीर खान, शहर कांग्रेस महामंत्री अविनय दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, शहर कांग्रेस सचिव मोहसीन खान, जिला महासचिव सत्तार चौहान, पश्चिम विधानसभा महासचिव पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक, अमित सरकार, हिमांशु जैन, यश साहू उपस्थित थे।