फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डीएम अवस्थी को सीएम की नाराजगी पड़ी भारी, पुलिस महानिदेशक पद से हटाया गया

Thu, 11 Nov 2021 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को पुलिस के कामकाज की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुझे अब आप लोगों से कोई अपेक्षा नहीं बची है। बार-बार कहने के बावजूद सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके सब्र की परीक्षा मत लीजिए। सुधर जाइये नहीं तो मुझे सुधारना आता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी भारी पड़ी है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन ही अवस्थी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। इसके बाद अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। जुनेजा अवस्थी से तीन साल जूनियर हैं। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं। आदेश के मुताबिक, जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का प्रभार दिया गया है। दरअसल, इसके लिए केंद्र से औपचारिक अनुमति की आवश्यकता होती है। वहीं, 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

क्या है मामला?
दरअसल, मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को पुलिस के कामकाज की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुझे अब आप लोगों से कोई अपेक्षा नहीं बची है। बार-बार कहने के बावजूद सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके सब्र की परीक्षा मत लीजिए। सुधर जाइये नहीं तो मुझे सुधारना आता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की नाराजगी के पीछे चार अहम कारण थे। इसमें सड़कों पर हो रही चाकूबाजी, जुआ-सट्टा का अवैध कारोबार, चिटफंड पर कार्रवाई में ढिलाई और ओडिशा से गांजा तस्करी रोक पाने में पुलिस की नाकामी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें