फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: हरियाणा के गुरूग्राम में पकड़ा गया ऑनलाइन ठगी का दूसरा आरोपी, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया रायगढ़

Fri, 02 Dec 2022 05:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

गिरोह के एक सदस्य मुन्ना सिंह को पुलिस टीम ने 18 नवंबर को गुरूग्राम (हरियाणा) में पकड़ा था। जिसके फरार साथी अखलेश सिंह को पुलिस टीम 25 नवंबर को गुरूग्राम में ही पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी अभिषेक मीना द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में अज्ञात आरोपियों की जानकारी करने के लिये साइबर सेल तथा विभिन्न थानों के स्टाफ की संयुक्त टीमें बनाकर अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है। पिछले दिनों सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के दमदम में साइबर ठगी के बड़े गिरोह के 22 आरोपियों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली, हरियाणा रवाना हुई रायगढ़ पुलिस टीम के हाथ भी ऑनलाइन ठगी करने वाला एक गिरोह हाथ आया। गिरोह के एक सदस्य मुन्ना सिंह को पुलिस ने 18 नवंबर को गुरूग्राम (हरियाणा) से पकड़ा था। जिसके फरार साथी अखलेश सिंह को पुलिस टीम ने 25 नवंबर को गुरूग्राम में ही पकड़ा था। ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाये गये दोनों आरोपियों का लैलूंगा पुलिस द्वारा घरघोड़ा न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें