फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सत्ता में कलह की अटकलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार पर कोई संकट नहीं, ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी भी बात नहीं हुई

Thu, 26 Aug 2021 08:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इस बीच तीन राज्य मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा कर रहे हैं। हम यहां के हालात के बारे में हाईकमान से बात करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही सियासी जंग के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मामले को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले की कभी बात नहीं की। यह सिर्फ अटकलें थीं। मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि छत्तीसगढ़ में सीएम चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बन सकता है्? हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं। इस बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


देव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप कप्तान नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसके विचारों का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। हाईकमान ने फैसला लिया है, हमें उसके हिसाब से ही चलना होगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल 50 साल या 10 साल या 2 साल तक सीएम रह सकते हैं। वे कितने समय तक इस पद पर रहेंगे, यह तय नहीं है। भाई-बहनों में भी प्रतिद्वंद्विता रहती है। इनके बीच स्वस्थ प्रतियोगिताएं होती हैं। आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे निभाऊंगा।

राज्य मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना
इस बीच तीन राज्य मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा कर रहे हैं। हम यहां के हालात के बारे में हाईकमान से बात करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, 'खबरें आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया है। मुझे हाईकमान से कोई समन नहीं मिला है। विधायकों को भी नहीं बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि आलाकमान की ओर से किसी विधायक या मंत्री को नहीं बुलाया गया है। मैं सभी विधायकों से आलाकमान के निर्देशों का पालन करने और पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने की अपील करता हूं।'

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था। कल उनसे मुलाकात होगी। आलाकमान या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी अन्य विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया है। ऐसी सूचना प्रसारित करना भ्रामक है।

भाजपा ने साधा निशाना
इस बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पार्टी ने मांग की है कि बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा था? भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ कांग्रेस), मुख्यमंत्री का पद किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि एक संस्था का होता है। तीन-चौथाई बहुमत की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा है- 'दिल्ली दरबार' या कोई और..? आपको स्पष्ट करना चाहिए।

हाल ही में दिल्ली पहुंचे थे बघेल
इससे एक दिन पहले बघेल ने कहा था कि सीएम पद के रोटेशन के बारे में बात करने वाले लोग राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे थे। बघेल इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने राज्य में टीएस सिंह देव के साथ सत्ता संघर्ष को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें