फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए आज 'माटी पूजन महाअभियान' की शुरुआत करेगी सरकार

Tue, 03 May 2022 02:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बजाय ‘वर्मी कम्पोस्ट’ का उपयोग करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेश बघेल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए गोमूत्र और अन्य जैविक सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार आज अक्षय तृतीया के अवसर पर 'माटी पूजन महाअभियान' की शुरुआत करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बजाय ‘वर्मी कम्पोस्ट’ का उपयोग करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, 'मंत्रिमंडल ने एक नवंबर 2004 से नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के लिए नई अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में पूर्व में एक आदेश जारी किया गया था।' वहीं, जाति के नाम की वर्तनी में अस्पष्टता के कारण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के सदस्यों को जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए मंत्रिमंडल ने इन उपनामों का उल्लेख अंग्रेजी भाषा में भी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि "मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए शुल्क माफी को मंजूरी दी है। इसके अलावा, वाणिज्यिक कर विभाग के ग्रेड IV कर्मचारियों को सहायक ग्रेड- III के पद पर पदोन्नति देने के लिए, कैबिनेट ने पदोन्नति का कोटा 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें