फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आईटी के छापे पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- कांग्रेस ने कर्नाटक में नया एटीएम ढूंढ लिया

Sat, 14 Oct 2023 10:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख और उत्तर प्रदेश के  पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के यहां इनकम टैक्स के छापों पर करोड़ों रुपये कैश मिलने पर कांग्रेस पर हमला बोला है।
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023:  बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रमुख और उत्तर प्रदेश के  पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के यहां इनकम टैक्स के छापों पर करोड़ों रुपये कैश मिलने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रथम परिवार को पता है की छत्तीसगढ़ में जनता इस बार भाजपा को चुन रही है और छत्तीसगढ़ में जो एटीएम चल रहा था वो 3 दिसंबर से बंद हो जाएगा इसीलिए अब कांग्रेस ने कर्नाटक को एटीएम बनाया है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वो बात सौ फीसदी सच साबित हुई कि कांग्रेस आएगी तो दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर प्रदेश को अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बनाकर गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटेगी। आरोप लगाते हुए कहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, वहां वह ऐसा ही कर रही है। कर्नाटक इसका ताजा उदाहरण है जहां कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के करीबी के यहां से इनकम टैक्स के छापे में करोड़ों रुपये कैश बरामद हुए हैं,. जिसका इस्तेमाल कांग्रेस तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावों में करने वाली थी।
विज्ञापन


भाजपा चुनाव मीडिया प्रमुख ने कहा कि इनकम टैक्स ने गुरुवार की आधी रात को आरटी नगर में अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, उनकी बेटी और अश्वत्थम्मा के बहनोई प्रदीप के घर पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापेमारी की थी। इस छापे के दौरान 500-500 रुपये की करंसी के रूप में करीब 42 करोड़ रुपये बरामद हुए। सिंह ने कहा कि यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के कहने पर जिस अंबिकापति ने कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का झूठा आरोप लगाया था, जो कांग्रेस की सरकार बनने के बावजूद सिद्ध न हो सका, उसी अंबिकापति के घर से कांग्रेस के कमीशन का पैसा बरामद हुआ है। कांग्रेस जब भी किसी राज्य में चुनाव जीतती है तो एक परिवार के इशारे पर उस राज्य का दोहन करने में लग जाती है। 
विज्ञापन


विधायक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर कांग्रेस कर्नाटक में लूट का उद्योग चला रही है और राज्य को खोखला कर रही है। उसी तरह यदि गलती से भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आती है तो यहां भी वह लूटपाट ही करेगी और गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटकर दिल्ली के एक दरबार में चढ़ावा चढ़ाएगी। झारखंड में भी कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार सामने आया है। छत्तीसगढ़ में तो गाय के गोबर का भी घोटाला हो गया। शराब घोटाला, महादेव ऐप घोटाला, खनन घोटाला न जाने कितने घोटाले हो गए! राजस्थान में तो "लाल डायरी' ने अशोक गहलोत की नींद उड़ा रखी है। महाराष्ट्र में जब इनकी महाआघाडी सरकार थी, तब सरकार ही उगाही में व्यस्त थी। अब कर्नाटक में लूट का खुला खेल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें