फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, तीन को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, नौ नक्सली ढेर

Sat, 03 Apr 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • बीजापुर के तर्रेम जंगल में हुई मुठभेड़
  • राज्य के कई इलाके नक्सलवाद पीड़ित
विज्ञापन
रायपुर के अस्पताल में एयरलिफ्ट कर लाए गए जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम जंगल में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। इसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और 10 अन्य घायल हुए हैं। पांच शहीद जवानों में दो सीआरपीएफ के हैं जबकि तीन जिला आरक्षित गार्ड यानी डीआरजी के। मुठभेड़ स्थल पर करीब 250 नक्सली मौजूद थे। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नौ नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। 

विज्ञापन


राज्य के डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को घटना स्थल से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने घायल जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का आदेश दिया है।  नौ एंबुलेंस को भी तर्रेम के जंगलों में भेजा गया है। 

पीएम ने ट्वीट कर कहा-  वीर शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकेगा
पीएम नरेंद्र मोदी ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों शहीद होने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'मेरी संवेदनाएं छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के साथ हैं। वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना है।' 
विज्ञापन


 

सूत्रों ने बताया कि जंगल में घिरे जवानों के राहत व बचाव के लिए वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों को लगाया गया। मुठभेड़ में बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने को लेकर रायपुर में डीजीपी अवस्थी, नक्सल विरोधी अभियान के विशेष डीजी अशोक जुनेजा व अन्य अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक में हालात की समीक्षा की। 
 

250 नक्सली मौजूद थे
आरंभिक खबरों के अनुसार मुठभेड़ में कम से कम नौ नक्सली मारे गए और 15 घायल हुए।  इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि अभी हताहत नक्सलियों की संख्या की पुष्टि की जाना है। हमारे अनुमान के अनुसार घटनास्थल पर करीब 250 नक्सली मौजूद थे। 
 






सीआरपीएफ व डीआरजी की साझा टीम गई थी अभियान पर
सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तर्रेम के जंगल में सीआरपीएफ और डीआरजी की साझा टीम गई थी। तभी तर्रेम के जंगल में भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। छत्तीसगढ़ में साझा अभियान के लिए एसटीएफ, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के 400 जवानों की टीम बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें