फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election Photos: यहां देखें लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीरें, दिग्गजों से लेकर अफसरों तक ने किया वोट

Tue, 07 Nov 2023 12:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
1 of 11
मतदान के बाद सेल्फी लेते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
CG Election Photos: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के लिए 20 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। आम आदमी से लेकर नेताओं तक सभी लाइन में खड़े होकर वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जमीन पर पड़ी हैं मतदाताओं की पर्चियां - फोटो : अमर उजाला
कांकेर में पहले चरण के मतदान के लिए वोटिंग शुरू होते ही मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। जहां मतदाताओं की एक ऐसी लाइन देखने को मिली। जिसमें मतदाता नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि उनकी पर्चियां लाइन लगाकर जमीन पर पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मंत्री कवासी लखमा ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
कोंटा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और मंत्री कवासी लखमा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। कोंटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुक्का ने भी मतदान किया।

4 of 11
मतदान केंद्र के बाहर खड़ीं महिला मतदाताएं - फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आई। जिले की एक मात्र विधानसभा सीट बीजापुर में पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन

5 of 11
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने फरसागुडा में मतदान किया। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने गृह ग्राम फरसागुड़ा में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज की है। इस दौरान वह काफी भारी उत्साह में नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
कोंडागांव विधानसभा में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला है। 
विज्ञापन

7 of 11
पहले बार ट्रांसजेंडर्स ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
कांकेर में ट्रांसजेंडर्स के लिए रेनबो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। कांकेर के पखांजुर में ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। 

8 of 11
वोटिंग के लाइन में खड़े नजर आए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के और बस्तर एसपी जितेन्द्र सिंह मीना ने लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। 

9 of 11
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने किया वोट - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चित्रकोट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने अपने गृह ग्राम गढ़िया में सपरिवार के साथ मतदान किया है।

10 of 11
93 साल के बुजुर्ग ने पहली बार डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
कांकेर में 93 साल की उम्र में पहली बार शेरसिंह हिड़को ने वोट डाला है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 93 भैसाकन्हार क मतदान केंद्र में वोट डाला है। शेरसिंह हिड़को ने आज तक किसी भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में  मतदान नही किया था। पहली बार 93 साल में मतदान किया है।
विज्ञापन

11 of 11
मतदाताओं पर नहीं दिखा नक्सलियों का असर - फोटो : अमर उजाला
नारायणपुर अबूझमाड़ के कोहकमेटा में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिस्कार किया था। नक्सलियों में ने लाल बैनर, पोस्टर और पर्चो के माध्यम से चुनाव का बहिष्कार किया। लेकिन जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर कोहकमेटा में आज सुबह से ही लोग कतार लगाकर शांतिपूर्ण मतदान कर रहे हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें