ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।
इन दस्तावेज के साथ भी वोट डाल सकते हैं आप
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो फिर आप आधार कार्ड से वोट डाल सकते हैं
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
मनरेगा कार्ड
स्मार्ट कार्ड
पेंशन संबंधी दस्तावेज
केंद्र या राज्य का सर्विस आईडी कार्ड
प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप।