यह भी पढ़ें... Chhattisgarh ED Raid: कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया कोर्ट में सरेंडर, 12 दिन की रिमांड पर
ईडी से किसी की जान को खतरा नहीं
सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को रायपुर में जस्टिस अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 12 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने बताया कि ईडी को जनकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी आज सरेंडर कर रहे हैं। ईडी ने रिमांड पर लिया है। अब आगे उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी से किसी की जान को खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh IT Raid: कोल व्यापारी सूर्यकांत पर बेंगलुरु में FIR; 'मोबाइल तोड़ कमोड में डाला, कागज खा गए'
सूर्यकांत जांच में करेंगे पूरा सहयोग
कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के अधिवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही सूर्यकांत को पता चला कि उन्हें ढूंढा जा रहा है, वह खुद कोर्ट पहुंचे। कहा कि पहले भी आईटी जांच में पूरा सहयोग दिया है। आगे भी पूरा सहयोग करेंगे। पहले ईडी ने कहा था कि हम गिरफ्तार नहीं करेंगे। फिर दोबारा आए और कहा कि 14 दिन की न्यायायिक रिमांड चाहते हैं। विरोध करने पर 12 दिन का दिया गया।
http://यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'
ईडी ने 13 अक्तूबर को सूर्यकांत को बताया था फरार
दरअसल, 11 अक्तूबर को ED ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी। इनमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर भी शामिल हैं। इसके बाद 13 अक्तूबर को ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई सहित दो अन्य कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार बताए गए थे।
आईएएस और दो कोयला व्यापारी हुए हैं गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच आईएएस अफसर और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्वनोई और दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनको ईडी ने रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया कि आईएएस समीर विश्नोई के घर से 4 किलो सोना, 20 कैरेट हीरा और 47 लाख रुपए कैश मिले हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इन सभी को रिमांड पर लिया गया। इसकी अवधि 10 नवंबर को पूरी हो रही है।